पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनों के परिचालन के समय में फेरबदल
पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनों के परिचालन के समय में फेरबदल 
महाराष्ट्र

पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनों के परिचालन के समय में फेरबदल

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 19 अक्टूबर, (हि. स.)। रेलवे प्रशासन ने पश्चिम रेलवे की कुछ विशेष ट्रेनों के परिचालन के समय में फेरबदल किया है। ट्रेनों के समय में परिवर्तन का विवरण इस प्रकार है। अहमदाबाद से 19.45 बजे छूटने वाली ट्रेन सं. 09447 अहमदाबाद- पटना सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन अब 19.30 बजे छूटेगी। 28 अक्टूबर, 2020 से यह ट्रेन छायापुरी स्टेशन पर 21.06 बजे की बजाय 21.17 बजे पहुंचेगी। ट्रेन सं. 09451 गांधीधाम- भागलपुर त्योहार विशेष ट्रेन का अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन 23.15 बजे की बजाय 23.05 बजे होगा तथा ट्रेन सं. 09452 भागलपुर- गांधीधाम त्योहार विशेष ट्रेन अहमदाबाद स्टेशन पर 02.30 बजे की बजाय 02.20 बजे पहुंचेगी। यह परिवर्तन 23 अक्टूबर, 2020 से लागू होगा। 23 अक्टूबर, 2020 से ट्रेन सं. 09465 अहमदाबाद- दरभंगा क्लोन विशेष ट्रेन छायापुरी स्टेशन पर 22.01 बजे की बजाय 22.14 बजे पहुंचेगी। यात्रियों से इस फेरबदल पर ध्यान देने का अनुरोध किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/राजबहादुर-hindusthansamachar.in