women-fly-high-their-wings-will-be-strengthened-by-the-government-chief-minister-uddhav-thackeray
women-fly-high-their-wings-will-be-strengthened-by-the-government-chief-minister-uddhav-thackeray 
महाराष्ट्र

महिलाएं ऊंची उड़ान भरें, उनके पंखों को बल देगी सरकारः मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 09 मार्च (हि.स.)। कोरोना के संकटकाल में राज्य के बचत समूहों की महिलाओं ने एक करोड़ से अधिक मास्क का उत्पादन किया और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग दिया। आशा वर्कर, परिचारिका, आंगनवाडी सेविका, सहायिका, बचत समूहों की महिला, इस प्रकार सभी माता-बहनों ने इस अवधि में अपनी बहादुरी का परिचय दिया। इन माता-बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार की सभी योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू किया जाएगा। आप ऊंची उड़ान भरो, आपके पंखों को बल देने का काम सरकार करेगी। इन शब्दों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के बचत समूहों की लगभग १ लाख महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। ग्रामविकास विभाग की ओर राज्य के सभी परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में विश्व महिला दिवस यानी आठ मार्च से लेकर पांच जून यानी पर्यावरण दिवस तक ‘महासमृद्धि महिला सशक्तीकरण अभियान’ चलाया जा रहा है। सह्याद्रि अतिथिगृह में संपन्न हुए ऑनलाईन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों इस अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि विश्व महिला दिवस के दिन राज्य का बज़ट पेश किया गया। बजट में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं जाहिर की गई हैं। ग्रामविकास विभाग की मार्फत शुरू होनेवाले महासमृद्धि महिला सशक्तिकरण अभियान से अगले तीन महीने में विभिन्न उपक्रम लागू किए जानेवाले हैं। इस अभियान से महिला सशक्तिकरण अभियान को अधिक गति मिलेगी। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा की प्रत्येक जिले में उत्पादित होने वाले विशेष उत्पादनों को ध्यान में रखते हुए बचत समूहों को उनके उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इन उत्पादनों को हमें राज्य, देश और वैश्विक स्तर पर बाज़ार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयत्न तीन महीने में ग्रामीण हिस्सों में महिला सशक्तिकरण के विभिन्न उपक्रम लागू किए जाएंगे। 'खेत दोनों के, घर दोनों के' उपक्रम के माध्यम से संपत्ति के दस्तावेजों पर महिला का नाम भी होना चाहिए , इसके लिए गति देनी होगी। महिलाओं में तंबाकू मुक्ति, मशेरीमुक्ति, तपकीर मुक्ति आदि के लिए बड़े पैमाने पर जनजागृति की जाएगी। महिला व बालविकास मंत्री एड. यशोमति ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को सही अर्थों मे सशक्त बनाने के लिए उनको आर्थिक रूप से सक्षम करना होगा। इसके लिए महिलाओं को अर्थशास्त्र, अर्थव्यवस्था जैसे विषयों का प्रशिक्षण देना आवश्यक है। महिलाओं को शारीरिक और मानसिक दृष्टि से सुदृढ होना भी जरूरी है। इस अवसर पर ग्राम विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे, सचिव आबासाहेब जऱ्हाड, उमेद अभियान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हेमंत वसेकर, राज्य प्रबंधन कक्ष - ग्रामीण गृहनिर्माण के निदेशक डॉ. राजाराम दिघे के सहित ऑनलाईन प्रणाली द्वारा जिला परिषदों के अध्यक्ष, पंचायत समिति सभापति, वरिष्ठ अधिकारी और बचत समूहों की करीब एक लाख महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हिन्दुस्थान समाचार/ विनय