पश्चिम रेलवे : सुमित ठाकुर ने ग्रहण किया मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पद का कार्यभार
पश्चिम रेलवे : सुमित ठाकुर ने ग्रहण किया मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पद का कार्यभार  
महाराष्ट्र

पश्चिम रेलवे : सुमित ठाकुर ने ग्रहण किया मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पद का कार्यभार

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 15 जुलाई, (हि. स.)। सुमित ठाकुर (IRSE) ने मुंबई के चर्चगेट स्टेशन भवन स्थित पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय में 13 जुलाई, 2020 को पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के महत्वपूर्ण पद का कार्यभार ग्रहण किया। ठाकुर 2010 बैच के भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। आपने पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन के वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) के रूप में मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों के सुचारू संचालन और रेल पटरियों के रख-रखाव से सम्बंधित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का, विशेषकर मानसून के मौसम के दौरान बखूबी निर्वहन किया है। ठाकुर ने 2017 में जापान में उच्च गति ट्रेनों के सम्बंध में विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में अपनी पोस्टिंग से पहलेमुंबई सेंट्रल डिवीजन में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) के पद पर कार्यरत थे। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in