भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन महासचिव बने संतोष जनाठे
भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन महासचिव बने संतोष जनाठे 
महाराष्ट्र

भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन महासचिव बने संतोष जनाठे

Raftaar Desk - P2

मुंबई,26 जुलाई (हि.स.)। पालघर में भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की अनुमति से जिला अध्यक्ष नंदकुमार पाटिल ने भाजपा नेता संतोष जनाठे को संगठन महासचिव पद पर नियुक्त किया है। और जिला महासचिव की जिम्मेदारी सुशील औसकर को सौंपी है। जनाठे ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी और संघठन को मजबूती देकर जिले में भाजपा को पहले जैसे मजबूती देने की बात कही है। बाबाजी काठोले, हरिचंद्र भोये पूर्व विधायक पास्कल धनारे संदीप पवार आदि उपस्थित रहे। हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र/राजबहादुर-hindusthansamachar.in