navi-mumbai-crime-branch-exposes-bullet-theft-gang
navi-mumbai-crime-branch-exposes-bullet-theft-gang 
महाराष्ट्र

नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया बुलेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Raftaar Desk - P2

मुंबई 29 जनवरी ( हि स )। बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट एक ने किया है। गिरोह दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 44 बुलेट मोटरसाइकिल और एक मारुती सुजुकी बरामद किए है। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट एक ने सोहेल इम्तियाज शेख (28 ) और सौरभ मिलिंद करंजे (23 ) को गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई , मुंबई , ठाणे शहर ,पिंपरी चिंचवड़ , पुणे , अहमदनगर और गोवा में बुलेट मोटरसाइकिल चोरो ने सितंबर 2020 से जनवरी 2021 तक आतंक मचा रखा था। इसको देखते हुए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ,अप्पर पुलिस आयुक्त डॉ बीजी शेखर ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियो और कर्मचारियों की एक बैठक लेकर मामले को गंभीरता से लेकर जांच करने का आदेश दिया था। जिसके बाद पुलिस उपायुक्त प्रवीण पाटिल और एसीपी विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील शिंदे ,एपीआई रुपेश नाईक ,पुलिस नाईक नीलेश ने जांच शुरू किया। नवी मुंबई जिन जिन स्थानों पर बुलेट चोरी हुए थे ,उन जगहों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच किये जिसके बाद दोनों आरोपियों को पहचान कर उसके तलाश में जुट गए। पुलिस को जानकारी मिली की दोनों आरोपी वाशी सेक्टर 17 में आने वाले है। पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पहले गाडी चोरी करते थे उसके बाद उस के फर्जी कागजात बनाकर बेच देते थे। आरोपियों ने अभी तक नवी मुंबई , मुंबई , ठाणे शहर ,पिंपरी चिंचवड़ , पुणे , अहमदनगर और गोवा में गाडी चोरी कर चुके है। हिंदुस्थान समाचार / ज्योति-hindusthansamachar.in