central-rail-recovered-rs-1229-crore-fine-from-ticket-checking
central-rail-recovered-rs-1229-crore-fine-from-ticket-checking 
महाराष्ट्र

मध्य रेल ने टिकट चेकिंग से वसूला 12.29 करोड़ रुपए का जुर्माना

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 02 अप्रैल, (हि. स.)। मध्य रेल मुंबई मंडल ने जून 2020 से मार्च 2021 तक उपनगरीय और गैर-उपनगरीय ट्रेनों में सघन और नियमित टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 3.43 लाख मामलों में 12.29 करोड़ रु. का जुर्माना वसूला गया है। इस अभियान के दौरान, बिना टिकट व अनियमित टिकट वाले यात्रियों के 3,43,898 मामले पकड़े। इन मामलों में 12,29, 81,889 रु. जुर्माना वसूला गया। इसमें से लगभग 2.48 लाख मामले उपनगरीय ट्रेनों के हैं, जिनसे 6.63 करोड़ रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। गैर-उपनगरीय ट्रेनों में 95 हजार मामलों से 5.62 करोड़ रुपये जुर्माने के रूप में वसूली की गई। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग के अनुसार मध्य रेल ने बोनाफाइड रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के अपने प्रयास में, नियमित रूप से बिना टिकट और अनियमित यात्रा के खिलाफ गहन अभियान चलाया है। मध्य रेल ने यात्रियों से अपील किया है कि वे असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए उचित और वैध रेलवे टिकट के साथ यात्रा करें। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप