भारतीय जनता पार्टी ने जितेंद्र संखे को बोईसर का मंडल अध्यक्ष बनाया
भारतीय जनता पार्टी ने जितेंद्र संखे को बोईसर का मंडल अध्यक्ष बनाया 
महाराष्ट्र

भारतीय जनता पार्टी ने जितेंद्र संखे को बोईसर का मंडल अध्यक्ष बनाया

Raftaar Desk - P2

मुंबई,28 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने पालघर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए जनाधार वाले नेताओं को संघठन में जगह दे रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की अनुमति से जिला अध्यक्ष नंदकुमार पाटिल ने भाजपा नेता जितेंद्र संखे को बोईसर का नया मंडल अध्यक्ष बनाया है। संखे ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी और संघठन को मजबूती देकर केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने की बात कही है। संतोष जनाठे,पास्कल धनारे आदि उपस्थित रहे। हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in