पत्थर से हमला कर महिला की ले ली जान
पत्थर से हमला कर महिला की ले ली जान 
महाराष्ट्र

शाहबाद डेरी हत्याकांड के अब बाद पालघर से आई बुरी खबर, पत्थर से हमला कर महिला की ले ली जान

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में तीन दिन पहले एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू और पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी को सजा भी नहीं हो पाई कि महाराष्ट्र के पालघर में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया, दरअसल, एक व्यक्ति ने 55 साल की महिला की पत्थर से हमला कर बेदर्दी से जान ले ली।

पत्थर से हमला कर महिला की ली जान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति ने मृत महिला के खेत में जाने की कोशिश की, जहां महिला और उसकी मां काम करती थीं, इस बात की उन्होंने आपत्ति जताई थी। इसी बात से नाराज होकर महिला के सो जाने पर आरोपी खेत में गया और कथित तौर पर एक बड़े पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना वाडा तालुका में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुई और 38 वर्षीय आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी है।

पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों को खेत में बने कमरे में महिला का शव दिखा था। जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मृत महिला की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी  के खिलाफ आईपीसी के धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

इसी तरह की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.raftaar.in पर जाएं।