50-percent-hospitals-in-mumbai-lack-fire-safety-eknath-shinde
50-percent-hospitals-in-mumbai-lack-fire-safety-eknath-shinde 
महाराष्ट्र

मुंबई के 50 फीसदी अस्पतालों में फायर सेफ्टी का अभाव: एकनाथ शिंदे

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 02 मार्च (हि.स.)। मुंबई के 50 फीसदी अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम न होने पर मुंबई नगर निगम ने इन अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। विधानसभा में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, विधायक अतुल भातखलकर , अबू आसिम आजमी, यामिनी जाधव ने भंडारा जिले के अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद मुंबई के अस्पतालों में फायर सेफ्टी के बारे में लिखित सवाल पूछा था। इस लिखित सवाल का लिखित जवाब देते हुए मंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मुंबई नगर निगम की टीम ने 1324 अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इनमें 663 अस्पतालों में फायर सेफ्टी का अभाव पाया गया है। इन सभी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। शिंदे ने बताया कि ठाणे जिले में 347 अस्पतालों का सर्वेक्षण किया गया। इनमें 28 अस्पताल बंद पाए गए, जबकि 168 अस्पतालों में फायर सेफ्टी का अभाव पाया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत