नागपुर में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार मजदूरों की मौत
नागपुर में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार मजदूरों की मौत 
महाराष्ट्र

नागपुर में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार मजदूरों की मौत, डिप्टी सीएम फडणवीस ने घटना पर जताया दुख

नागपुर, एजेंसी। नागपुर शहर के हिंगाना क्षेत्र में सोमवार को कटारिया एग्रो कंपनी में भीषण आग लगी। इस हादसे में 4 मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई और झुलसे दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर हादसे पर गहरा दुख जताया है।

आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर से धुआं देखा जा सकता

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के तहत नागपुर के हिंगाना क्षेत्र में स्थित कटारिया एग्रो कंपनी में आज अचानक आग लग गई, जिसके बाद आग ने भयानक रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर से धुआं देखा जा सकता था। इस हादसे मे कंपनी में काम करने वाले 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख जताया

आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने नागपुर के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अच्छा इलाज मिले। हालांकि, कलेक्टर मुंबई में बैठक कर रहे हैं, लेकिन लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।