रतलाम जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु त्रिपाठी की कोरोना से मौत
रतलाम जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु त्रिपाठी की कोरोना से मौत 
मध्य-प्रदेश

रतलाम जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु त्रिपाठी की कोरोना से मौत

Raftaar Desk - P2

रतलाम, 05 सितम्बर (हि.स.)। रतलाम जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु त्रिपाठी की कोरोना से मौत हो गई। गत दिनों कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ी और उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद भाजपा में शोक का माहौल है। 60 वर्षीय विष्णु त्रिपाठी रतलाम जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। वे रतलाम नगर निगम में पार्षद से लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष और रतलाम विकास प्राधिकरण के प्रथम अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें रामलीला में रावण बनने के कारण क्षेत्र के लोग लंकेश के नाम से जानते थे। कुछ दिनों पूर्व की उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलने के बाद भाजपा में शोक का माहौल है। जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार / शरद / मुकेश-hindusthansamachar.in