रतलाम के कलाकार ने मुंबई में शानदार प्रस्तुतियां दी
रतलाम के कलाकार ने मुंबई में शानदार प्रस्तुतियां दी  
मध्य-प्रदेश

रतलाम के कलाकार ने मुंबई में शानदार प्रस्तुतियां दी

Raftaar Desk - P2

रतलाम, 10 सितम्बर (हि.स.)। नगर के प्रतिभावान कलाकार अथर्व दुबे ने मुंबई की मीत कलाकार फेसबुक लाइव कंसर्न लाइव शो में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर नगर का नाम रोशन किया है । गांधीनगर निवासी अथर्व दुबे 9 वर्ष की उम्र से ही गायन के क्षेत्र में विभिन्न प्रस्तुतियां दे रहे हैं तथा अपनी कला के साथ अनेकों मंच साझा कर चुके हैं। अथर्व ने विशेषकर भारतीय रेलवे के लिए 90 से अधिक प्रस्तुतियां दी हैं। विगत दिनों मीत कलाकार फेसबुक लाइव शो पर गुजराती क्लासिकल तथा गरबो की लाइव प्रस्तुतियां हुई, जिसमें अथर्व ने अंबा पधारो जगदंबा पधारो त्रिभुवन तेरी मां..... तथा लोकगीत छेलाजी रे पाटन की पटोला मूंगा लाऊं जो ....सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। अथर्व का संगीत में साथ सीनथेसाइजर पर जितेंद्र चौहान, तबला एवं ढोल पर जितेंद्र चुंडावत व ऑर्थोपेट पर नरेंद्र पुनवर ने संगत दिया। अथर्व ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राची कुलकर्णी से ली है तथा उच्च शास्त्रीय संगीत शिक्षा सुलगना हलदार बनर्जी से प्राप्त कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in