मेडीकल कालेज को 50 सिलेंडर नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे
मेडीकल कालेज को 50 सिलेंडर नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे  
मध्य-प्रदेश

मेडीकल कालेज को 50 सिलेंडर नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे

Raftaar Desk - P2

रतलाम, 19 सितम्बर (हि.स.)। जिले में गत दिनों हुई आपदा प्रबंध समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मेडीकल कालेज तथा जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि किसी भी स्थिति में कोरोना वायरस सहित अन्य मरीजों को आक्सीजन की कमी नहीं होना चाहिए। इसी क्रम में शनिवार को मालवा आक्सीजन ने मेडीकल कालेज को 50 सिलेंडर नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। इस संबंध में विधायक चेतन्य काश्यप ने मालवा आक्सीजन के संजय व्यास से चर्चा की, जिसमें व्यास ने यह घोषणा की। काश्यप ने चर्चा के दौरान कहा कि वर्तमान में रतलाम मेडिकल कॉलेज में करीब 250 ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग बनी हुई है, जो भविष्य में 500 तक जा सकती है। काश्यप इस संबंध में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला, कलेक्टर गोपालचंद डाड एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित से भी चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि रतलाम मेडिकल कॉलेज में कोरोना से संक्रमित मरीजों के ईलाज हेतु सारे प्रबंध है। ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से प्रयास आवश्यक है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in