मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करवाचौथ पर दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करवाचौथ पर दीं शुभकामनाएं 
मध्य-प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करवाचौथ पर दीं शुभकामनाएं

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 04 नवम्बर (हि.स.)। देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी बुधवार को अखण्ड सौभाग्य का महापर्व ‘करवाचौथ’ धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं और पतियों की लम्बी उम्र के लिए सुबह से निर्जला उपवास कर रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माताओं-बहनों को करवा चौथ पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा है कि - ‘नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥ पावन पर्व 'करवा चौथ' की मेरी सभी बहनों को हार्दिक बधाई! मां करवा आपको अखण्ड सुहाग का आशीर्वाद दें। सभी मनोकामनाएं पूरी करें। घर-आंगन और जीवन का हर क्षण मंगल से परिपूर्ण हो, शुभकामनाएं! वहीं, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट किया है कि -‘सभी माताओं-बहनों को अखंड सौभाग्य के महापर्व 'करवा_चौथ' की हार्दिक शुभकामनाएं। आज का पावन दिन आपके जीवन में दीर्घायु और खुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद और समृद्धि लाए।’ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि-‘भारतीय नारी के समर्पण, शीलता, सहजता, त्याग, महानता को व्यक्त करते आस्था पर्व करवा चौथ की आप सभी को शुभकामनाएं..।’ हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in