महिलाओं की योजनाएं बंद करने वाले कमलनाथ झूठ बोलना बंद करें : कविता पाटीदार
महिलाओं की योजनाएं बंद करने वाले कमलनाथ झूठ बोलना बंद करें : कविता पाटीदार 
मध्य-प्रदेश

महिलाओं की योजनाएं बंद करने वाले कमलनाथ झूठ बोलना बंद करें : कविता पाटीदार

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस ट्वीट को झूठ बताया है, जिसमें कहा गया है कि महू में मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी की घटना के बाद उसका इलाज महिला कांग्रेस की बहनों ने कराया। प्रदेश महामंत्री पाटीदार ने शनिवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि महू की बालिका के साथ जो हुआ है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे दरिंदों के लिए कड़ा कानून बनाया है और किसी भी कीमत पर इन्हें नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि महू की जिस बालिका के साथ यह हादसा हुआ है उसका इलाज मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के जरिए इंदौर के बाम्बे हास्पिटल में कराया गया है। बालिका स्वस्थ है और उसको अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि जिन कमलनाथ ने महिलाओं, बहनों और प्रदेश की बेटियों के लिए चल रही योजनाओं को ही बंद कर दिया था वे क्या उनका दर्द क्या जानेंगे। कमलनाथ को ऐसे झूठ नहीं बोलना चाहिए। पाटीदार ने कहा कि भाजपा की सरकार बेहद संवेदनशील सरकार है और माताओं, बहनों और बेटियों की इज्जत एवं उनके सम्मान की सुरक्षा करना जानती है। भाजपा सरकार में दरिंदगी करने वालों को फांसी के फंदे पर लटकाने का कानून बना, उस कानून का पालन भी कांग्रेस की सरकार नहीं करा पाई। कांग्रेस की 15 माह की सरकार में प्रदेश की महिलाएं, बेटियां कितनी असुरक्षित रहीं यह सबको पता है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in