मध्यप्रदेश में शुक्रवार से खुल जाएंगे सभी संग्रहालय और स्मारक
मध्यप्रदेश में शुक्रवार से खुल जाएंगे सभी संग्रहालय और स्मारक 
मध्य-प्रदेश

मध्यप्रदेश में शुक्रवार से खुल जाएंगे सभी संग्रहालय और स्मारक

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 03 सितम्बर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के चलते सभी संग्रहालयों और स्मारकों को 17 मार्च से बंद कर दिया गया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार खोलने का निर्णय लिया है। राज्य में स्थित सभी संग्रहालय और राज्य संरक्षित स्मारक शुक्रवार, चार सितम्बर से खोल दिये जाएंगे। यह जानकारी पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय आयुक्त शिवशेखर शुक्ला ने गुरुवार को मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते देश में लागू लॉकडाउन के चलते प्रदेश शासन द्वारा 17 मार्च से सभी संग्रहालय और राज्य संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब राज्य सरकार ने सभी संग्रहालयों और स्मारकों को खोलने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार से सभी संग्रहालय और स्मारक खोल दिये जाएंगे। इनमें केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते दर्शकों-पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू-hindusthansamachar.in