भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ने ग्रमीण क्षेत्रो में किया जनसंपर्क
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ने ग्रमीण क्षेत्रो में किया जनसंपर्क 
मध्य-प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ने ग्रमीण क्षेत्रो में किया जनसंपर्क

Raftaar Desk - P2

अनूपपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रचार के लिए नेतओं को मैदान में उतार दिया है। शनिवार को राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने ग्रमीण क्षेत्रो में जन संपर्क कर पार्टी उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के लिए वोट मांगा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। धुर्वे ने अनूपपुर ग्रामीण के जमुडी, डोंगराटोला, खमरिया, सकरा औढ़ेरा एवं खमरिया, बरहाटोला के बूथ में ग्राम चौपाल में शामिल हुए। उन्होंने शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं चुनावी तैयारी के विषय में चर्चा की। इस दौरान पुष्पराजगढ़ पूर्व विधायक सुदामा सिंह, अनिल पटेल, योगेश मिश्रा, सत्यनारायण सोनी, मनोज मिश्रा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in