भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे सुर्जनपुर
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे सुर्जनपुर  
मध्य-प्रदेश

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे सुर्जनपुर

Raftaar Desk - P2

मुरैना, 28 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के पिताजी स्व. अमर सिंह डण्डौतिया के निधन पर शोक व्यक्त करने सोमवार को सुर्जनपुर गांव में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। सोमवार को सुर्जनपुर गांव पहुंचने वालों में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद राकेश सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव सुप्रीत कौर, विधायकगण हरीशंकर खटीक, प्रदीप लहरिया, कृष्णा गौर, महेश राय, शैलेन्द्र जैन, संजय शर्मा, प्रहलाद लोधी, श्रीमती लीना जैन, राजश्री सिंह सहित सांसद रीति पाठक, पूर्व महापौर ग्वालियर समीक्षा गुप्ता, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा आदि उपस्थित हुए। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in