बिसाहूलाल की विजय से सरकार को मिलेगी स्थिरता : रामलाल रौतेल
बिसाहूलाल की विजय से सरकार को मिलेगी स्थिरता : रामलाल रौतेल 
मध्य-प्रदेश

बिसाहूलाल की विजय से सरकार को मिलेगी स्थिरता : रामलाल रौतेल

Raftaar Desk - P2

अनूपपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। बिसाहूलाल सिंह के साहस से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की अकर्मण्य सरकार का पतन हुआ। कांग्रेस पर जनता ने भरोसा किया, जिस पर वह खरी नहीं उतरी। उसके वरिष्ठ विधायक ही नाराज हो गये। कमलनाथ बिसाहूलाल जैसे वरिष्ठ विधायक का अपमान कराते रह गये। जिसके कारण उनकी सरकार गिरी। इसीलिये आज प्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। यह बातें भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संचालक रामलाल रौतेल ने मतदाताओं से कही। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जैतहरी, सिवनी, बलबहरा, चोलना, पयारी, देवरी में जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि बिसाहूलाल सिंह को दिया गया आपका प्रत्येक वोट प्रदेश में भाजपा सरकार को मजबूत करेगा। पार्टी ने मंत्री बिसाहूलाल सिंह को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लेने के बाद सभी कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय के साथ हैं। अनूपपुर मे भाजपा प्रत्याशी की प्रचण्ड विजय के लिये सभी कार्यकर्ताओं के साथ हम सभी बूथ स्तर पर संपर्क कर रहे हैं। लोगों में भाजपा सरकार के कार्यों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in