प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने किया मतदान
प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने किया मतदान 
मध्य-प्रदेश

प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने किया मतदान

Raftaar Desk - P2

अनूपपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। विधानसभा उप चुनाव के लिये 3 नवम्बर को अनूपपुर में मतदान हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने सामतपुर के पोलिंग बूथ क्रमांक 69 में मतदान किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 27 अक्टूबर को अनूपपुर यात्रा के दौरान रामलाल रौतेल का पैर फ्रैक्चर हो गया था। उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के कारण वे व्हील चेयर में बैठ कर मतदान करने पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in