नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रबंध उप समिति की गठन
नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रबंध उप समिति की गठन 
मध्य-प्रदेश

नेपानगर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रबंध उप समिति की गठन

Raftaar Desk - P2

बुरहानपुर, 16 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने नेपानगर विधानसभा उपचुनाव प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान, चुनाव संचालक विजय गुप्ता, चुनाव प्रभारी प्रदीप जाधव तथा पार्टी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से उपचुनाव के लिए प्रबंध उपसमिति की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष लधवे ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं की सहमति से सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपसमिति में कार्यालय समिति में नरेंद्र शिंदे, विपुल कानगो, चुनाव आयोग से संबंधित कार्य के लिए विवेक कासखेडीकर, संजय अहिरे, चुनाव आयोग लेखा कार्य के लिए गणेश पाटिल, राहुल जोशी, वर्चुअल रैली, वीडियो कांफ्रेंस के लिए अभिषेक जैन, आमसभा, रैली के लिए पिंटू जाधव, गजेंद्र पाटिल, प्रचार अभियान व्यवस्था चंद्रेश भाले, अमित वारूडे, आवास एवं भोजन व्यवस्था गगन कुलकर्णी, दिनेश चौधरी, मीडिया समन्वय निलेश जूनागढे, वाट्सएप् ग्रुप का निर्माण एवं संचालन अभिषेक जैन, काल सेंटर वर्षा सेवारिक, सुनीता तायडे, विधानसभा संकल्प पत्र, घोषणा पत्र बलराज नावानी, अतुल पटेल, विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम, प्रदेश से आए कार्यक्रम के लिए रतिलाल चिलात्रे, किशोर नाना पाटिल, कार्यकर्ता समन्वय रामदास शिवहरे, अतुल पटेल, विधानसभा में प्रचार के लिए पार्टी नेताओं की सूची निर्माण के लिए जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, कार्यक्रम रिर्पोटिंग, फीडबैक, मंडल सम्मेलन मनोज माने, परिवार, सामाजिक संगठन वार्षिक संगठन और स्वयंसेवी संगठन संपर्क सूची निर्माण के लिए विपुल कानगो, मनोज माने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और क्रियान्वयन के लिए पूर्व महापौर अनिल भोंसले, प्रशासनिक समन्वयक, अनुमति के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, आदित्य प्रजापति, बूथ प्रबंधन के लिए संजय अग्रवाल को उप समिति में लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजू-hindusthansamachar.in