दिग्विजय ने अपने साथी पूर्व विधायक की दुकान पर बैठे दिखाई आत्मीयता
दिग्विजय ने अपने साथी पूर्व विधायक की दुकान पर बैठे दिखाई आत्मीयता 
मध्य-प्रदेश

दिग्विजय ने अपने साथी पूर्व विधायक की दुकान पर बैठे दिखाई आत्मीयता

Raftaar Desk - P2

अशोकनगर,15 जुलाई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के मंगलवार की अर्धरात्रि में शहर के हृदय स्थल पर जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत हुआ, वहीं स्वागत पश्चचात कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने आत्मीय भाव प्रगट करते हुए वे गांधी पार्क पर स्थित पूर्व विधायक स्व.बलवीर सिंह कुशवाह की दुकान पर भी कुछ समय तक बैठे रहे। यह वाकिया कुछ इस तरह से घटित हुआ कि जब स्वागत-सत्कार के दौरान जब पूर्व विधायक स्व.बलवीर सिंह कुशवाह के पुत्र राजेन्द्र कुशवाह ने जब दिग्विजय से कहा कि उनके पिता मेडिकल की दुकान पर इस कुर्सी पर बैठा करते थे, इतना सुनते ही दिग्विजय सिंह तत्काल मेडिकल दुकान में प्रवेश करते हुए कुर्सी पर जा बैठे और वहीं बैठते हुए स्व.श्री कुशवाह के पुत्र राजेन्द्र और रंजीत से परिवार के बारे में आत्मीय कुशलक्षेम पूछते रहे। गौरतलब रहे तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में वर्ष 2003 में जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में अशोकनगर को जिला बनाने के लिए किए जा रहे आंदोलन के पश्चात दिग्विजय सरकार में विधायक रहे स्व.बलवीर सिंह कुशवाह के द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समक्ष अशोकनगर को जिला बनाने की मांग पर वे अड़ गए थे, तत्पश्चात 15 अगस्त 2003 में दिग्विजय सिंह ने गुना से अलग कर अशोकनगर को जिला बनाने की सौगात दी थी। उसी स्मरणीय पल को याद करते हुए दिग्विजय अपने साथी की दुकान पर बैठ कर यादगार पल बिताये। इसी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अशोकनगर के चर्चित पूर्व विधायक स्व.मुल्तानमल सुराना की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित करने पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार/राजू-hindusthansamachar.in