ताल निवासी कोरोना पॉजीटिव महिला की रतलाम में उपचार के दौरान मृत्यु
ताल निवासी कोरोना पॉजीटिव महिला की रतलाम में उपचार के दौरान मृत्यु 
मध्य-प्रदेश

ताल निवासी कोरोना पॉजीटिव महिला की रतलाम में उपचार के दौरान मृत्यु

Raftaar Desk - P2

जावरा 03 सितम्बर (हिं. स.)। जिले के ताल नगर की एक 48 वर्षीय महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। ताल नगर में यह कोरोना से दूसरी मौत है। पूर्व में करवाखेड़ी माधोपुर मार्ग की 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो चुकी है | ताल नगर के पुराना हॉस्पिटल रोड की एक 48 वर्ष की महिला को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत पर शासकीय चिकित्सालय ताल में उपचार हेतु लाया गया था। जिसमें डॉक्टर आरके पाल द्वारा महिला का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद तुरंत महिला को मेडिकल कॉलेज रतलाम के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में ही महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में महिला को कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। उक्त महिला का मेडिकल कॉलेज रतलाम में ही उपचार चल रहा था। इसी बीच गुरुवार 3 सितंबर को महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने इसकी पुष्टि की है। हिंदुस्तान समाचार /जगदीश राठौर जावरा /केशव-hindusthansamachar.in