क्रिसमस पर्व: कोरोना के चलते नहीं निकला जुलूस, कोविड नियमों के साथ मनाया गया पर्व
क्रिसमस पर्व: कोरोना के चलते नहीं निकला जुलूस, कोविड नियमों के साथ मनाया गया पर्व 
मध्य-प्रदेश

क्रिसमस पर्व: कोरोना के चलते नहीं निकला जुलूस, कोविड नियमों के साथ मनाया गया पर्व

Raftaar Desk - P2

मंदसौर, 25 दिसम्बर (हि.स.)। इस साल सभी पर्वो के साथ - साथ क्रिसमस पर्व पर भी कोरोना का असर देखा गया। कोरोना के चलते पहली बार क्रिसमस पर्व पर जुलूस नहीं निकाला गया। शुक्रवार को गिरजाघरों में क्रिसमस की प्रार्थना में मात्र 100 लोग मौजूद रहे। बाकीयों बारी - बारी चर्च पहुंचकर प्रार्थना की। अधिकतम 100 लोगों की मौजूदगी में क्रिसमस आराधना व केक कटाने का आयोजन हुआ। नगर के सेंटथॉमस स्कूल स्थित चर्च में सिर्फ प्रार्थना का ही आयोजन हुआ। बीएसएनएल आफिस के पास अनुग्रह चर्च के फादर विनोद मईड़ा ने बताया कि गुरुवार रात क्रिसमस ट्री सजाया गया, जिसके बाद कोविड नियमों के तहत 25 दिसंबर को मात्र 100 लोगों की मौजूदगी में क्रिसमस की प्रार्थना की गई। एक टेबल पर केवल दो लोगों के बैठक की व्यवस्था की गई थी। चर्च व समाजजन द्वारा इस साल कोई जुलूस नहीं निकाला जा सका। इस साल डांस व फैन्सी ड्रेस कार्यक्रम भी नहीं हुए। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया-hindusthansamachar.in