कल होगा मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण
कल होगा मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण 
मध्य-प्रदेश

कल होगा मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण

Raftaar Desk - P2

कल होगा मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण मन्दसौर, 08 दिसम्बर (हि.स.)। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण 9 दिसम्बर को भोपाल में होने जा रहा है। इसके बाद राजनीतिक गतिविधियों में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण के बाद कई लोगों की राजनीति को पंख लगेंगे तो वहीं कई नेताओं को निराशा भी हाथ लगेगी। वैसे पिछले दो चुनावों में यह सीट अनारक्षित रही है। एक बार अनारक्षित महिला और दूसरी बार अनारक्षित पुरूष का आरक्षण उक्त सीट पर हुआ था। जिसमें एक बार भाजपा की कुसुम गुप्ता तो कांग्रेस की रफत पयामी में मुकाबला हुआ था, जिसमें कुसुम गुप्ता ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद पिछले नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रहलाद बंधवार ओर कांग्रेस के सोमिल नाहटा में भिड़ंत हुई थी, जिसमें भाजपा के प्रहलाद बंधवार ने जीत दर्ज की थी। इस बार जानकारों के अनुसार अध्यक्ष सीट का आरक्षण पिछड़ा वर्ग के लिए हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक-hindusthansamachar.in