अपडेट.. भाजपा उम्मीदवार दत्तीगांव शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन
अपडेट.. भाजपा उम्मीदवार दत्तीगांव शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन 
मध्य-प्रदेश

अपडेट.. भाजपा उम्मीदवार दत्तीगांव शुक्रवार को दाखिल करेंगे नामांकन

Raftaar Desk - P2

धार, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बदनावर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बदनावर में प्रातः12 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे। भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ नेता द्वय के आगमन की तैयारियों को लेकर आज विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /ज्ञानेंद्र त्रिपाठी-hindusthansamachar.in