workers-reaching-from-house-to-house-enthusiastically-surrendering-in-every-hand
workers-reaching-from-house-to-house-enthusiastically-surrendering-in-every-hand 
मध्य-प्रदेश

घर-घर उत्साह से पहुंच रहे कार्यकर्ता, हर हाथ कर रहा समर्पण

Raftaar Desk - P2

ग्वालियर, 02 फरवरी (हि.स.)। राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम का भाव लिए राम दूत बनकर कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रहे हैं। वे आमजन व सर्व समाज से भगवान श्रीराम मंदिर के लिए निधि समर्पण का आग्रह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का भाव सिर्फ इतना है कि भगवान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में सभी की सहभागिता हो। इसी को दृष्टिगत रखते महानगर में चलाए जा रहे महाभियान निधि संग्रह के कार्य ने वृहद रूप ले लिया है। हर कोई खुलकर निधि समर्पण कर राम मंदिर निर्माण में आहुतियां दे रहा है। मंगलवार को भी टोलियां एवं सामाजिक कार्यकर्ता बस्तियों व प्रबुद्धजनों के यहां पहुंचे और निधि संग्रह किया। मंगलवार को महानगर निधि संग्रह समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बांदिल, विजय गुप्ता, यशवंत इंदापुरकर, डॉ. जगजीत नामधारी, ओमप्रकाश सिसौदिया, श्याम प्रजापति, अशोक पाठक, विजय दीक्षित, नवनीत शर्मा, नवल किशोर शुक्ला, मान सिंह जादौन सहित अन्य वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में टोलियां ने प्रबुद्धजनों के यहां पहुंचकर निधि संग्रह किया। इस दौरान माधव महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य पी.डी. शर्मा, बहोड़ापुर थाना प्रभारी प्रशांत यादव, पूर्व पार्षद मनोज तोमर, भाजपा नेता दिनेश शर्मा, संजय जोशी एवं उनकी पत्नी हर्षा जोशी सहित कई स्थानों पर आमजन ने निधि समर्पित कर राम मंदिर निर्माण में सहभागी बने। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in