woman39s-body-found-in-bushes-in-front-of-bilounia-identification-could-not-be-found
woman39s-body-found-in-bushes-in-front-of-bilounia-identification-could-not-be-found 
मध्य-प्रदेश

बिलौनिया के आगे झाड़ियों में मिली महिला की लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त

Raftaar Desk - P2

01/05/2021 गुना 01 मई (हि.स.) । जिले के कैंट थाना अंतर्गत बिलौनिया के आगे एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गयी। महिला की पहचान नहीं हो पायी है। महिला की लाश एक ढाबे के पीछे झाडिय़ों में मिली है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास बिलौनिया के आगे वंदना ढाबे के पीछे झाडिय़ों में एक महिला की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की। लगभग 45 वर्षीय एक महिला की लाश झाडिय़ों में पड़ी हुई थी। महिला के एक पैर में चप्पल थी और दूसर पैर की चप्पल कुछ दूर पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पता करने की कोशिश की लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा। शुरुआती तौर पर यह लग रहा है की महिला गुना की निवासी नहीं है। कहीं बाहर की यह महिला है। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पायी है। कैंट थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। एएसपी टीएस बघेल ने बताया की महिला के शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। सबसे पहले महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। महिला के पास से किसी प्रकार का कोई आईडी कार्ड , पर्स या मोबाइल नहीं मिला है। महिला के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। शुरुआत में यह कयास लगाए जा रहे हैं की महिला शायद ढाबे के पीछे शौच के लिए गयी होगी जहां किसी बीमारी के चलते उसकी मौत हो गयी। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक