woman-died-in-old-age-home-relatives-did-not-come
woman-died-in-old-age-home-relatives-did-not-come 
मध्य-प्रदेश

वृद्धाश्रम में हुई महिला की मौत, नहीं आये परिजन

Raftaar Desk - P2

आगरमालवा, 25 जून (हि.स.)। आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित अपना-घर वृद्धाश्रम में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला पूरनबाई निवासी परसूलिया की मृत्यु हो गई। वृद्धाश्रम के संचालक द्वारा मृतक की तीनों बेटियों उनके परिजनों तथा भतीजे को खबर की गई तो उन्होंने अंतिम संस्कार में आने से मनाकर दिया तथा मृतक वृद्ध महिला की तीनों बेटियों व भतीजे में से एक भी नहीं आये, तब नगर के समाजसेवियों द्वारा विधि-विधान से महिला का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम पर किया गया। महिला पिछले 15 दिनों से बीमार चल रही थी जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा था। हिन्दुस्तान समाचार/रीतेश