We also consider the earth as mother: Sanger
We also consider the earth as mother: Sanger 
मध्य-प्रदेश

हम धरती को भी माता मानते है : सेंगर

Raftaar Desk - P2

गुना, 16 जनवरी (हि.स.)। संसार में भारत अकेला ऐसा देश है, जहां धरती को माता के रुप में पूजा जाता है तो पेड़, पत्थर, नदी, आकाश सभी की आराधना की जाती है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक मोहित सेंगर ने कही। वे शनिवार को संघ के पथ संचलन के अवसर पर बौद्धिक दे रहे थे। इस मौके पर उन्होने कहा कि यह भारत भूमि हमारी माता है। हम सब इसके पुत्र है। इस भूमि को हमने सदियों से पूजा है। यह भूमि हम सबके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भूमि है एवं महान संत स्वामी विवेकानंद जी की कर्म स्थली है। जिन्होंने विदेशों में भी भारत भूमि का गौरव बढ़ाया है। हमें भगवान श्रीराम से मर्यादा सीखनी चाहिए और विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलना चाहिए। उन्होने कहा कि हमें संघ के प्रथम सरसंघचालक परम पूजनीय केशव बलिराम हेडगेवार के बताए मार्ग पर चलते हुए भारत को पुन: विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है एवं भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है। जगह-जगह हुआ स्वागत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरोन का पथ संचलन पुरानी गल्ला मंडी आरोन से प्रारंभ हुआ जिसमें नगर की शिवाजी प्रभात शाखा के सभी स्वयंसेवकों ने बढ़ -चढक़र हिस्सा लिया। नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह पथ संचलन विभिन्न बस्ती एवं मोहल्लों से निकला। संचलन का पुष्प वर्षा कर झांकी लगाकर एवं रंगोली बनाकर जगह-जगह भव्य स्वागत किया । इस मौके पर जिला कार्यवाहन धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, खंड के संघचालक मनोहर लाल शर्मा, खंड कार्यवाह सागर सिंह रघुवंशी एवं नगर कार्यवाह प्रदीप सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in