update--chief-minister-praises-mother-narmada39s-aarti-honors-saints-and-saints
update--chief-minister-praises-mother-narmada39s-aarti-honors-saints-and-saints 
मध्य-प्रदेश

अपडेट.. मुख्यमंत्री ने की माँ नर्मदा की आरती, साधु-संतों का किया सम्मान

Raftaar Desk - P2

अनूपपुर, 18 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने गुरुवार शाम को जनप्रतिनिधियों-आमजनों के साथ अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर में मां नर्मदा की आरती की। इस दौरान मां नर्मदा के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। जिसमें अमरकंटक के पर्यटन स्थलों की भी जानकारी दी गयी है। इस अवसर पर खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, आमजन उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं एवं आम लोगों का आव्हान किया कि हम संकल्प लें कि नर्मदा में गंदगी नहीं जाने देंगे। आपने वृक्षारोपण की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कहा कि मैं साल भर रोजाना एक पौधा लगाऊंगा। आप भी साल में एक पौधा अवश्य लगाएं। पवित्र नगरी अमरकंटक में तीन दिवसीय माँ नर्मदा जन्मोत्सव 2021 का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने साधु-संतों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। सम्मानित होने वाले साधु-संतों में महामृत्युंजय आश्रम अमरकंटक के हरिहरानंद जी, कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक के बाबा महाराज जी, माई की बगिया के विश्व प्रेमानंद जी महाराज(मोहन महाराज जी), आश्रम/चमन ऋषि गुफा अमरकंटक के रामानंदाचार्य स्वामी मौली सरकार, दुर्गा मंदिर जालेष्वर धाम अमरकंटक के ब्रम्हगिरि जी महाराज, शान्ति कुटीर आश्रम अमरकंटक के रामभूषण दास जी महाराज, गीता स्वाध्यायी आश्रम अमरकंटक के नर्मदानंद जी महाराज, आरंडी आश्रम अमरकंटक के केदारनाथ जी महाराज, मारकंडे आश्रम अमरकंटक के महामण्डलेश्वर रामकृष्ण परमहंस तथा तुरी आश्रम माई की बगिया अमरकंटक के महेश चैतन्य जी शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in