UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Datia, Home Minister Dr. Mishra welcomed
UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Datia, Home Minister Dr. Mishra welcomed 
मध्य-प्रदेश

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे दतिया, गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने किया स्वागत

Raftaar Desk - P2

दतिया, 09 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शनिवार को दतिया के अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां पीताम्बरा पीठ में दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्मयंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय प्रवास के दौरान शनिवार को मां पीताम्बरा माई के दर्शन करने दतिया आए थे। यहां उन्होंने मां पीताम्बरा के दर्शन कर पूजन किया और इसके बाद वे झांसी के लिए रवाना हो गए। उनके दतिया पहुंचने पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in