union-minister-prahlad-patel-who-attended-the-panchakalyanak-festival-took-blessings-from-santashree
union-minister-prahlad-patel-who-attended-the-panchakalyanak-festival-took-blessings-from-santashree 
मध्य-प्रदेश

पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, संतश्री से लिया आशीर्वाद

Raftaar Desk - P2

दमोह, 17 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बुधवार सुबह स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहे श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक पंचमेरू जिनबिंब प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कार्यक्रम के दौरान परम पूज्य वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) राहुल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, सांसद प्रतिनिधि डॉ. आलोक गोस्वामी, अनुपम सोनी, कैलाश शैलार, नरेन्द्र बजाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने संतश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in