sunita-associated-with-self-help-group-distributed-more-than-300-masks-to-laborers
sunita-associated-with-self-help-group-distributed-more-than-300-masks-to-laborers 
मध्य-प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुनीता ने मजदूरों को बांटे 300 से भी ज्यादा मास्क

Raftaar Desk - P2

रतलाम,12 मई (हि.स.)। जिले में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अपने हाथों से मास्क बना कर जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराकर नेकी का कार्य कर रही हैं। जिले के विकासखंड बाजना के ग्राम गड़ा वदिया में समूह की महिला सुनीता सोलंकी ने मजदूरों को 300 से भी ज्यादा मास्क निशुल्क उपलब्ध कराए हैं। अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की सचिव सुनीता सोलंकी द्वारा अपने घर पर अपने हाथों से 300 से भी ज्यादा मास्क बनाए गए। उन्होंने ये मास्क मनरेगा के तहत खेत तालाब के कार्य स्थल पर जाकर मजदूरों को निशुल्क वितरित किए। साथ ही सुनीता ने मजदूरों को कोरोना जैसी महामारी के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के बारे में भी जानकारी दी। सुनीता ने मजदूरों को बताया कि आपस में 2 गज की दूरी रखें चेहरे पर हमेशा मास्क लगाकर रखें। हिंदुस्थान समाचार / शरद जोशी