Severe cold in the district, snow sheet laid in Amarkantak
Severe cold in the district, snow sheet laid in Amarkantak 
मध्य-प्रदेश

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड, अमरकंटक में बिछी बर्फ की चादर

Raftaar Desk - P2

अनूपपुर, 15 जनवरी (हि.स.)। गत तीन दिनों से लगातार जिले का पारा गिर रहा है। शुक्रवार को अबतक की सबसे ठंडी सुबह रही। गलन भरी ठंड नेे जिले में जनजीवन पर असर पड़ा। पठारी इलाके में कड़ाके की ठंड इतनी रही की शुक्रवार की सुबह पवित्र नगरी अमरकंटक में बर्फ की चादर से ढका रहा। नर्मदा तट किनारे सूर्य निकलने तक बर्फ की सफेद चादर रही। दिन में शीत लहर चलती रही। बताया गया कि हवा रुकी तो पारा शून्य डिग्री से नीचे चला जाएगा। अनूपपुर जिले में भी शुक्रवार को भारी ठंड रही। विदा ले रही है शीत ऋतु में मौसम जिस तरह से करवट ली है उससे यह लग रहा है कि जल्द ठंड जाने वाली नहीं। अमरकंटक में शुक्रवार को पारा शून्य के आसपास रहा जिसकी वजह से नर्मदा नदी के आसपास के नमी वाले क्षेत्र में ओंस की बूंदे एक पतली बर्फ जैसी परत जम गई। अमरकंटक के रिकॉर्ड में साल का यह सबसे ठंडा दिन रहा। भारी ठंड के बावजूद यहां संक्रांत के दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। नर्मदा नदी के प्रति आए लोगों में उत्साह बना रहा दर्शनाभिलाषी अमरकंटक में कड़ाके की ठंड के बीच कुंड में डुबकी लगाई और पूजन पाठ कर अमरकंटक के वातावरण का आनंद उठाया। शांति कुटी आश्रम के महंत राम भूषण दास महाराज ने कहा कि अमरकंटक में शुक्रवार इतनी ज्यादा ठंड रही कि पशु-पक्षी भी आग का सहारा ले रहे थे। गाय आग वाले स्थानों पर ठंड को दूर करने का प्रयास करते दिखी। सुबह अमरकंटक नर्मदा मंदिर से चक्रतीर्थ तक नर्मदा नदी के दोनों तरफ सफेद बर्फ की चादर पसरी हुई थी। बताया गया अमरकंटक में पिछले 4 दिनों से लगातार पारा गिर रहा है जिससे यहां ठंड जोरों पर है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in