severe-cold-in-the-district-affected-life-drops-of-dew-in-amarkantak
severe-cold-in-the-district-affected-life-drops-of-dew-in-amarkantak 
मध्य-प्रदेश

जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, अमरकंटक में जमीं ओस की बूंदे

Raftaar Desk - P2

अनूपपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। दो दिनों से लगातार हांड कपाती ठंड हवाओं में शनिवार सुबह मरकंटक का तापमान न्यून स्तर पर पहुंच गया, जहां सुबह ओस की बूंदे सफेद बर्फ की परत में नजरआने लगी। नर्मदा तट के साथ उपरी मैदानी हिस्सों में मोटी परत बिछी रही। सूर्य की गर्मी के बाद धीरे-धीरे बर्फ की परत पिघल गई। आज के गिरते तापमान में पुष्पराजगढ़ के अधिकाश हिस्सों में सुबह बर्फ की सफेद परत जमीं नजर आई। इससे पूर्व 14 जनवरी को अमरकंटक में पहली बर्फ की परत जमीं थी। लगातार ठंडी हवाओं के कारण अमरकंटक में शनिवार का तापमान अधिकतम 22 और न्यूनतम 3 डिग्री सें.रहा। जिला मुख्यालय का तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 23 न्यूनतम 2 डिग्री सें.रहने की सभ्भावना हैं। अमरकंटक सहित आसपास के क्षेत्रों का जनजीवन प्रभावित है। वहीं अनूपपुर, पुष्पराजगढ़ सहित कोतमा, जैतहरी, बिजुरी में भी ठंड का अधिक प्रकोप दिखने लगा है। लोग अलाव जलाकर ठंड भगाने के प्रयास में जुटे हैं। शनिवार को अमरकंटक और उसके सटे पुष्पराजगढ़ के अनेक स्थानों पर बर्फ की परत जमने के कारण यहां की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है। किसानों का कहना है कि इससे दलहनी के साथ टमाटर, लॉकी, और अन्य सब्जी फसलों को नुकसान होगा। साथ ही दाल की फसल भी प्रभावित होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in