sant-gadge39s-birth-anniversary-was-celebrated-enthusiastically
sant-gadge39s-birth-anniversary-was-celebrated-enthusiastically 
मध्य-प्रदेश

संत गाडगे की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई

Raftaar Desk - P2

रायसेन, 23 फरवरी (हि. स.) | जिले के उदयपुरा में मंगलवार को महान संत गाडगे की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गयी | कार्यक्रम में संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। समिति के संयोजक आशीष रजक ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के जनक होने के साथ महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा था। संत गाडगे का मुख्य उपदेश था कि भले ही घर का बर्तन बिक जाए, रोटी हाथ में लेकर खाना पड़े, लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। समिति के सह संयोजक गोलू मालवीय ने कहा कि संत गाडगे सर्व समाज के महापुरुष के साथ संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के राजनैतिक गुरु भी हैं।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। बच्चों को कॉपी, किताब, पेन आदि वितरित किया गया। इस दौरान डब्बू मालवीय, मुन्ना लाल रजक, प्रताप रजक, उमेश रजक,कुलदीप रजक, सौरभ रजक, ललित रजक, नारायण रजक, बाबा रजक, मानक रजक, ओम प्रकाश रजक, दीपक रजक, छोटू रजक अशोक मालवीय, सुमित रजक राजेश रजक,आदि उपस्थित रहे | हिन्दुस्थान समाचार / नीलेन्द्र