ravi-verma-becomes-state-spokesperson-of-kisan-congress
ravi-verma-becomes-state-spokesperson-of-kisan-congress 
मध्य-प्रदेश

रवि वर्मा बने किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 01 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कांग्रेस नेता रवि वर्मा को किसान कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री, किसान कांग्रेस के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान एवं कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज सिद्धीकी की अनुशंसा पर वर्मा की नियुक्ति की गई है। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने वर्मा से अपेक्षा की है कि वे कांग्रेस की रीति नीति अनुसार वर्तमान में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं कांग्रेस की उपलब्धियों पर प्रदेश के नागरिकों के समक्ष कांग्रेस का पक्ष रखते हुये मीडिया के माध्यम से अपनी बात पूरी जिम्मेदारी और मजबूती के साथ रखते रहेंगे। वर्मा की इस नियुक्ति पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे