ratlam-two-youths-died-due-to-consuming-poison
ratlam-two-youths-died-due-to-consuming-poison 
मध्य-प्रदेश

रतलाम: जहर का सेवन करने से दो युवकों की मौत

Raftaar Desk - P2

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं रतलाम, 10 अप्रैल(हि.स.)। जिले केे दो थाना क्षेत्रों में दो युवकों की जहर पीने से मृत्यु हो गई। इनमें से एक घटना जिले के नामली थाना क्षेत्र की है, जबकि दूसरी घटना पिपलौदा थाने की है। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामली थाना अंतर्गत ग्राम गुणावद निवासी 23 वर्षीय रंजितसिंह पिता आनंदसिंह राजपूत की जहर पीने से मौत हो गई। वहीं पिपलौदा थाना अंतर्गत बैलारा निवासी 25 वर्षीय मुकेश पिता रामेश्वर बलाई ने भी अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। दोनों थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी