protem-speaker-rameshwar-sharma-sent-a-memorial-to-mamta-banerjee-urging-her-to-recite-daily
protem-speaker-rameshwar-sharma-sent-a-memorial-to-mamta-banerjee-urging-her-to-recite-daily 
मध्य-प्रदेश

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता बेनर्जी को भेजी रामायाण, रोजाना पाठ करने की अपील की

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 24 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी को रामायण भेजी है। रविवार सुबह 11 बजे युवा सदन मालवीय नगर से कोरियर के माध्यम से रामायण की प्रति भेजने के साथ ही प्रोटेम स्पीकर ने ममता बेनर्जी से रामायण पाठ करने की अपील भी की है। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को रामायण जी भेजी है उम्मीद है दीदी रामायण जी का पाठ करेंगी उनके चरित्र को समझेंगी और आगे से जय श्रीराम के नारों का विरोध नही करेंगी। इससे पहले रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर कहा था कि-दीदी जय श्री राम के नारों से इतनी तकलीफ़ क्यों? ज्ञात हो कि ममता बेनर्जी ने शनिवार को पराक्रम दिवस पर पश्चिम बंगाल में आयोजित कार्यक्रम में लगे जय श्रीराम के नारों पर आपत्ति दर्ज की थी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in