Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi 
मध्य-प्रदेश

Priyanka Gandhi: सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में प्रियंका गांधी का चुनावी अभियान, मणिपुर मुद्दे पर घेरा PM मोदी को

ग्वालियर, रफ्तार डेस्क/हि.स.। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुंची हैं। ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा जन आक्रोश महारैली बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने मणिपुर में जारी बवाल पर कहा कि हिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चों के सिर पर छत नहीं है। 77 दिन में पीएम ने एक लफ्ज नहीं कहा।

आजकल चलती है अहंकार की राजनीति

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल अहंकार की राजनीति चलती है। आजकल भौकाल की राजनीति है। लेकिन, मैं ध्यान भटकाने नहीं आई हूं।

77 दिन में पीएम ने एक लफ्ज नहीं कहा

प्रियंका ने जन आक्रोश रैली को संबोधित कर आगे कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ बरबर्ता हो रही है। बच्चों के सिर पर छत नहीं है। 77 दिन में पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं कहा। कल मजबूरी में जब एक भयावह वीडियो वायरल हुआ तो बयान दिया और उसमें भी राजनीति घोल दी और उन ही राज्यों का नाम ले लिया, जिनमें विपक्ष की सत्ता है। मैं भी दस मिनट पीएम मोदी की आलोचना कर सकती हूं, दस मिनट सिंधिया जी के बारे में कह सकती हूं कि कैसे उनकी विचारधारा पलटी। हालांकि, मैं आज आपके बारे में बात करने आई हूं। आज मैं महंगाई पर बात करने आई हूं।