Pankaja Munde appeared to Lord Mahakal, addressed party workers
Pankaja Munde appeared to Lord Mahakal, addressed party workers 
मध्य-प्रदेश

पंकजा मुण्डे ने किये भगवान महाकाल के दर्शन, पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Raftaar Desk - P2

उज्जैन, 28 दिसम्बर (हि.स.)। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव ओर प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुण्डे ने सोमवार को उज्जैन आगमन पर बाबा महाकाल के दर्शन किए तथा पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने बताया कि पंकजा मुंडे ने भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर पहुंचकर भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे,सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि व अरुण जेटली की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देवतुल्य होता है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने भी संबोधित किया। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि देश की आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली मातृशक्ति को प्रदेश का सहप्रभारी नियुक्त किया है, निश्चित रूप से हमारा संगठन और अधिक सशक्त होगा मजबूत होगा ! हिन्दुस्थान समाचार / ललित-hindusthansamachar.in