only-92-vultures-in-jabalpur-forest-division
only-92-vultures-in-jabalpur-forest-division 
मध्य-प्रदेश

जबलपुर वन मंडल में मात्र 92 गिद्ध

Raftaar Desk - P2

जबलपुर, 07 फरवरी (हि.स.)| प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत वनमंडलाधिकारी अंजना सुचिता तिर्की के निर्देशन में रविवार को सूर्योदय के पश्चात प्रात: 9 बजे तक वन मंडल के समस्त परिक्षेत्रों में गिद्धों की गणना करने का अभियान चलाया गया। जिसमें पाटन परिक्षेत्र में सर्वाधिक कुल 53 गिद्ध एवं कुंडम परिक्षेत्र में कुल 34 तथा अन्य शहपुरा परिक्षेत्र में 3 गिद्ध एवं जबलपुर परिक्षेत्र में 2 गिद्ध इस प्रकार कुल 92 गिद्ध पाये गये। प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2020-21 में वनमंडल जबलपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ मुख्यालय द्वारा चयनित तीन वालेंटियर्स का भी सहयोग लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार /ददन-hindusthansamachar.in