one-woman-two-youths-died-due-to-burning-hanging-and-drinking-pesticides
one-woman-two-youths-died-due-to-burning-hanging-and-drinking-pesticides 
मध्य-प्रदेश

जलने, फांसी लगाने व कीटनाशक पीने से एक महिला, दो युवकों की मौत

Raftaar Desk - P2

रतलाम,23 मई (हि.स.)। जिले के अलग-अलग थाने में जलने, फांसी लगाने व कीटनाशक पीने से एक महिला व दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिये हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिपलौदा थाना अंतर्गत ग्राम चंदावता निवासी 30 वर्षीय ईश्वरलाल पिता रामप्रसाद धांधल की खेत पर फांसी लगाने से मौत हो गई। वहीं बिलपांक थाना अंतर्गत ग्राम मुंदड़ी निवासी 40 वर्षीय रीना पति प्रेमचंद धानुका की जलने से उपचार के दौरान मौत हो गई। बाजना थाना अंतर्गत ग्राम रतनगढ़ पीठ निवासी 37 वर्षीय कांति पिता भेरू भाभर ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हिंदुस्थान समाचार / शरद जोशी