Newly appointed state office bearers of BJP will take over on Sunday
Newly appointed state office bearers of BJP will take over on Sunday 
मध्य-प्रदेश

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी रविवार को ग्रहण करेंगे पदभार

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 16 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष रविवार, 17 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न होगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी कार्यालय में रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे। प्रात: 10.30 बजे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। माल्यार्पण के पश्चात नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह संपन्न होगा। दोपहर 3.30 बजे प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्ष की बैठक होगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in