nagda39s-soldier-martyred-in-siachen-three-year-old-innocent-son-in-wife39s-lap
nagda39s-soldier-martyred-in-siachen-three-year-old-innocent-son-in-wife39s-lap 
मध्य-प्रदेश

नागदा का जवान सियाचिन में शहीद, पत्नी की गोद में तीन साल का मासूम बेटा

Raftaar Desk - P2

नागदा/उज्जैन 25 मार्च (हि.स.)। मप्र के उज्जैन जिले के नागदा का निवासी जवान बादलसिंह सियाचीन में शहीद हो गया। शहीद की अमानत तीन साल का बेटा पत्नी की गोद में है। गुरुवार को यह खबर लगते ही शहर में गमगीन वातावरण हो गया। शहीद के माता-पिता एवं परिवार यहां रामसहाय मार्ग पर निवास करते हैं। शहीद के भाई विक्रांत सिंह के अनुसार बुधवार रात लगभग 10 बजे बादलसिंह के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर परिजनों को मिली थी। घटना के बारे में बताया सियाचिन में बुधवार रात को ग्लेयिशयर में बर्फ धंसने से हादसा हुआ। बादलसिंह सियाचिन में लगभग 27 हजार फीट पर तैनात था। बादल सिंह लगभग 30 माह तक दक्षिण अफ्रीका में अपनी सेवा दे चुके थे। वे इन दिनों 15 कुआंउ रेजिमेंट में नायक थे। शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जा रहा है। दो दिन बाद उनका पार्थिव नागदा पहुंचने की संभावना है। चार वर्ष पहले हुआ था विवाह पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बादलसिंह का विवाह 2017 में हुआ था। पत्नी की गोद में तीन साल का बेटा है। बादलसिंह जनवरी माह में परिजनों से मिलने नागदा आए थे। गत 13 फरवरी को वे वापस डयुटी पर लौट गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया