मुनिश्री अभय सागरजी का ससंघ चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न
मुनिश्री अभय सागरजी का ससंघ चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न  
मध्य-प्रदेश

मुनिश्री अभय सागरजी का ससंघ चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न

Raftaar Desk - P2

गुना, 05 जुलाई (हि.स.)। आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री अभय सागरजी, मुनिश्री प्रभात सागरजी एवं मुनिश्री निरीह सागरजी महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम आरोन में रविवार को सम्पन्न हुआ। चौबीसी बड़ा जैन मंदिर स्थित नियम सागर भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हजारीलाल झंडा ,जम्मू झंडा, मुकेश झंडा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्चात आचार्यश्री के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। आरोन जैन समाज एवं ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष देशराज कलेसिया, महामंत्री राजीव कांसल एवं विभिन्न समितियों तथा सेवा दलों के सदस्यों द्वारा मुनिसंघ के श्री चरणों में श्रीफल भेंट करते हुए नगर में चातुर्मास करने का निवेदन किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने भी मुंह पर मास्क लगाकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी। जैन मिलन क्षेत्र क्र.12 के प्रचारमंत्री सुनील झंडा ने बताया कि चातुर्मास स्थापना का प्रथम कलश मिंटू लाल जैन बाखर परिवार, द्वितीय कलश राजेंद्र जैन झंडा परिवार, तृतीय कलश नरेश चंद जैन पारस परिवार, चतुर्थ कलश स्थापना का सौभाग्य अशोक जैन अशोकनगर वालों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री अभय सागरजी महाराज ने वर्षायोग में जीव दया व चातुर्मास के समय में धर्म आराधना एवं तप के महत्व को भी समझाया। उक्त आयोजन ब्र.मनोज भैया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संजीव रामपुर ने किया। मुनि संघ के सानिध्य में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व इस अवसर पर आरोन जैन समाज द्वारा मुनि संघ के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। ब्रम्हचारी मनोज भैया द्वारा मुनिसंघ की उपस्थिति में आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज की विशेष महापूजन की गई। इस महापूजन में जैन समाज कमेटी, जैन मिलन, महिला जैन मिलन, युवा जैन मिलन, सभी महिला मंडल, सेवा दल, पाठशाला परिवार एवं विभिन्न समितियों के पदाधिकारीगण एवं सदस्यों के द्वारा 108 अघ्र्य समर्पित किए। मुनिसंघ को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य ललितपुर, चंदेरी एवं अशोकनगर के श्रावकों को प्राप्त हुआ। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in