MPBSE 10th Result Out
MPBSE 10th Result Out Raftaar.in
मध्य-प्रदेश

MPBSE 10th Result Out: MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, अनुष्का अग्रवाल ने मारी बाज़ी; ऐसे चेक करें परिणाम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) के 10वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। एमपी बोर्ड ने शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। छात्र अपने अंक mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। इस साल अनुष्का अग्रवाल ने पूरे राज्य में टॉप किया है।

अनुष्का शर्मा ने किया टॉप

इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड में मंडाला से अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं कक्षा के परिणामों में लड़कों को पीछे छोड़कर बाज़ी मारी है। अनुष्का ने पूरे राज्य में टॉप किया है। वे ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, नैनपुर, मंडाला की छात्र हैं। छात्रा के कुल 495 अंक उत्तीर्ण किए हैं। पिछले साल, मृदु पाल ने कुल 494 अंकों के साथ एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 में टॉप किया था।

इंतजार हुआ खत्म

MPBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक हुईं। जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं। लगभग 16 लाख छात्र इन परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

9 जून से शुरू होंगे सपलिमैंट्री एग्जाम

एमपी बोर्ड कक्षा 10 की सपलिमैंट्री एग्जाम 9 जून से शुरू होंगे। इस वर्ष एमपी बोर्ड 2024 कक्षा 10 की सपलिमैंट्री एग्जाम में 1,00,377 छात्र उपस्थित होंगे। इस परीक्षा में छात्रों की संख्या 49,877 है और छात्राओं की संख्या 50,500 हैं।

10वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत में काफी गिरावट

10वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत में काफी गिरावट आई है। TSBIE के अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को कहा, "हमें इस बारे में गहन डेटा विश्लेषण करना होगा कि 10वीं कक्षा के उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट क्यों आई है। यह हमारे लिए भी चौंकाने वाला है, लेकिन हम उचित उपाय करेंगे।"

छात्र एमपी बोर्ड परिणाम 2024 को कई तरीकों का उपयोग करके देख सकते हैं जो इस प्रकार हैं:

1. एसएमएस

2. डिजिलॉकर

3. mpbse.mponline.gov.in

4. mpresults.nic.in

5. mpbse.nic.in

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in