सावन के दूसरे सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब
सावन के दूसरे सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब 
मध्य-प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Raftaar Desk - P2

मंदसौर, 13 जुलाई (हि.स.)। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर 13 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों का सैलाब उमड पड़ा। शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बाद भी महादेव से मिलने के लिए भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी गई। प्रथम सोमवार की तरह ही सावन के दूसरे सोमवार को भी भगवान पशुपतिनाथ मंदर में भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। मंदिर में आने वाले भक्तों ने कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन वंदन किये। प्रत्येक श्रद्धालु को सेनेटाइज करके ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। इसी तरह नगर के अन्य शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ रही। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया-hindusthansamachar.in