राजगढ़, 04 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी की माताजी के निधन के बाद सोमवार को प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, श्रममंत्री बृजेन्द्र प्रापत सिंह और पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने निज निवास पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की। गौरतलब है कि गत एक जनवरी को संघ के सह सर कार्यवाह सुरेश सोनी की माताजी कंचनजी सोनी का निधन हो गया था। सोमवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, खनिज व श्रम मंत्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने राजगढ़ उद्भव नगर स्थित निवास पर पहुंचकर माताजी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए, साथ ही शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यात्मा ने एक ऐसी प्रतिभा व व्यक्तित्व को जन्म दिया, जिन्होंने देश को एक विचार प्रदान किया है, हम ऐसी दिव्यात्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते है, ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दे। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in